Type Here to Get Search Results !

Mponline Digital Signature Setting Kaise Setup Kare

आज के डिजिटल युग में, मध्य प्रदेश सरकार ने नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए MPOnline पोर्टल की शुरुआत की है। अगर आप अपना खुद का MPOnline Kiosk खोलना चाहते हैं और डिजिटल सिग्नेचर (DSC) सेटिंग को लेकर परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

MPOnline कियोस्क से जुड़ी जानकारी

कियोस्क रेजिस्ट्रैशन कैसे करें?

MPOnline कियोस्क खोलने के लिए आपको सबसे पहले mponline.gov.in पर जाना होगा। वहाँ 'Kiosk Registration' के विकल्प पर क्लिक करें। आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, दुकान का पता, पैन कार्ड, आधार कार्ड और गुमास्ता (Shop Act License) की जानकारी फॉर्म में भरनी होगी।

कियोस्क आईडी पासवर्ड कैसे मिलेगा?

फॉर्म सबमिट करने और फीस का भुगतान करने के बाद, MPOnline की टीम आपके दस्तावेज़ों का सत्यापन करती है। सफल होने के बाद, आपका कियोस्क आईडी और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर आ जाता है।

कियोस्क आईडी लेने के लिए कितना पैसा लगता हैं?

शहरी क्षेत्र (Urban Area) के लिए लगभग ₹3000/- और ग्रामीण क्षेत्र (Rural Area) के लिए लगभग ₹1000/- लगता है। (DSC और अन्य उपकरणों का खर्च अलग से होता है)।

Mponline में कोन कोन सी सर्विसेज़ हैं?

आप ग्राहकों को बिजली/पानी बिल भुगतान, व्यापम फॉर्म, कॉलेज एडमिशन, आय-जाति प्रमाण पत्र, खसरा/खतौनी की नकल, ई-चालान जैसी सुविधाएँ दे सकते हैं।

mponline आईडी कैसे चलते हैं?

पोर्टल पर 'Kiosk Login' करें। अपने 'Wallet' में पैसे डालें (Top-up)। जब भी आप कोई फॉर्म भरेंगे, शुल्क सीधे आपके वॉलेट से कट जाएगा।

डिजिटल सिग्नेचर (DSC) की जानकारी

डिजिटल सिग्नेचर कैसे बनाया जाता है?

इसे बनाने के लिए आपको eMudhra, Sify, या V-Sign जैसी एजेंसियों के पास आवेदन करना होता है। कियोस्क के लिए Class 3 DSC की आवश्यकता होती है, जो USB Token में आता है।

डिजिटल सिग्नेचर कि जरूरत कहाँ कहाँ होती है?

MPOnline एग्रीमेंट, संपदा (Sampada) पोर्टल पर रजिस्ट्री/ई-स्टाम्प, GST रिटर्न, और ई-टेंडरिंग के कार्यों में इसकी ज़रूरत पड़ती है।

ई - स्टाम्प कैसे बनाएं?

इसके लिए आपके पास संपदा (IGRS MP) की आईडी होनी चाहिए। लॉगिन करने और स्टाम्प जनरेट करने के लिए सिस्टम में DSC लगा होना अनिवार्य है।

🛠️ इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल सिग्नेचर कैसे सेट करें और चलाएं?

1st Step: Mozilla Firefox Download

पुराना Firefox अनइंस्टॉल करें। Windows + R दबाकर %appdata% सर्च करें और Mozilla फोल्डर डिलीट करें। फिर नया सपोर्टेड वर्ज़न डाउनलोड करें:

Download 32-bit Download 64-bit
2nd Step: Java Setting Setup (लिंक कॉपी करें)

अपने कंप्यूटर में 'Configure Java' खोलें। 'Security' टैब में जाकर Security Level को 'High' करें। 'Edit Site List...' में जाकर नीचे दिए गए दोनों लिंक्स को Add करें:

https://dsc.mponline.gov.in
http://dsc.mponline.gov.in
3rd Step: Login Mponline Kiosk ID

अपना DSC (USB Token) सिस्टम में लगाएं। नए Firefox में MPOnline खोलकर लॉगिन करें। एग्रीमेंट या प्रोफाइल पर जाने पर Java का पॉप-अप आएगा, उसमें "Run" या "Allow" पर क्लिक करें।

4th Step: Done!

आपकी सेटिंग पूरी हो चुकी है! अब आप बिना किसी एरर के डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग कर सकते हैं।

Video Demo Dekhe

सेटिंग्स को लाइव देखने के लिए नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करें:

Play Video
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad